फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचलों का दुस्साहस: मेरठ में महिला हेड कांस्टेबल से छेड़छाड़, स्कूटी से गिराकर बनाया वीडियो, आरोपी पकड़े

Wed, 09 Oct 2024 11:43 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में हापुड़ रोड पीटीएस पुलिस ट्रेनिंग सेंटर से ट्रेनिंग कर वापस लौट रही महिला हेड कांस्टेबल से मंगलवार शाम बाइक सवार तीन मनचलों ने छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में हापुड़ रोड पीटीएस पुलिस ट्रेनिंग सेंटर से ट्रेनिंग कर वापस लौट रही महिला हेड कांस्टेबल से मंगलवार शाम बाइक सवार तीन मनचलों ने छेड़छाड़ की। कांस्टेबल ने आरोपियों की हरकत का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे स्कूटी से गिरा दिया। इससे वह चोटिल हो गई।

विज्ञापन


आरोपियों ने मोबाइल से वीडियो भी बनाया। लोगों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा लेकिन पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया लेकिन आलाधिकारियों तक मामला पहुंचने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

जानकारी के मुताबिक हापुड़ रोड स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर से लौट रही स्कूटी सवार महिला हेड कांस्टेबल का बाइक सवार तीन मनचलों पीछा किया। आरोपियों ने संतोष हॉस्पिटल के पास हेड कांस्टेबल से छींटाकशी कर छेड़छाड़ शुरू कर दी। हेड कांस्टेबल से विरोध किया तो मनचलों ने धक्का मुक्की की कोशिश कर पीड़िता को स्कूटी से गिरा दिया। जमीन पर गिरी हेड कांस्टेबल का वीडियो बनाते देख वहां पर लोग एकत्रित हो गए।

विज्ञापन

लोगों ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दबोचकर पुलिस को सूचना दे दी। महिला पुलिसकर्मी ने पति को फोन कर घटना की जानकारी दी। हेड कांस्टेबल और उनके पति नोएडा में तैनात बताए गए हैं। फिलहाल पीड़िता मेरठ में रहकर ट्रेनिंग कर रही है।

आरोपियों को पुलिस ने थाने ले जाने और हेड कांस्टेबल के तहरीर देकर जाने के बाद छोड़ दिया। इस पर लोग नाराज हो गए। किसी ने मामले की शिकायत आलाधिकारियों से कर दी। वहीं, हेड कांस्टेबल के पति ने भी आलाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। इसके बाद लोहियानगर थाना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल भी जांच के लिए जब्त किए हैं।

बाइक नंबर से पकड़े गए आरोपी
हेड कांस्टेबल से आरोपियों की बाइक का नंबर पुलिस को दे दिया था। बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी मुजफ्फरनगर के रहने वाले बताये गए हैं।
 
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों को पहले पकड़कर छोड़ा, अफसरों तक मामला पहुंचने पर पकड़े आरोपी
इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिस पुलिसकर्मी की लापरवाही इस मामले में पाई जाएगी, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - डाॅ. विपिन ताडा एसएसपी

मिशन शक्ति चलाने  वाली भी सुरक्षित नहीं
पुलिस इन दिनों महिला सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान चला रही है। बताया गया है कि महिला हेड कांस्टेबल भी मिशन शक्ति अभियान का हिस्सा ले चुकी है। लेकिन दुस्साहसिक आरोपियों ने हेड कांस्टेबल को भी नहीं बख्शा। इसके चलते पुलिस के मिशन शक्ति अभियान की जमीनी हकीकत उजागर हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें