फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला की मौत, मायके वालों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुंडाली। गांव मुरलीपुर में महिला डोली की बीमारी के चलते मौत हो जाने पर मायके वालों ने गांव में पहुंचकर हंगामा किया। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी।
परिजनों के अनुसार, जनपद मुजफ्फरनगर के कसबा खतौली निसासी डोली (28) की शादी 11 जुलाई 2024 को मुरलीपुर के ओमवीर सैनी के बेटे आलोक सैनी से हुई थी। डोली के गर्भवती होने के कारण उसे 19 मई 2016 को मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। चिकित्सकों ने उसकी किडनी खराब होने की बात कही, जिससे डोली को उसके ससुराल वाले गांव मुरलीपुर ले गए। जहां पर उसका स्वास्थ्य बिगड़ गया और सोमवार देर शाम को डोली की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

जब डोली के मायके वाले गांव मुरलीपुर पहुंचे तो उन्होंने डोली को सही चिकित्सक को नहीं दिखाने की बात कहते हुए हंगामा किया। डोली के भाई अंकुर ने डायल 112 पर कॉल की। मुंडाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया और बाद में शव को ससुराल वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मुंडाली देवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि अभी कोई तहरीर परिजनों ने नहीं दी। बीमारी के कारण उसकी मौत हुई है। शव को ससुराल पक्ष को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें