फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गाली-गलौज कर बच्चे से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। कस्बे के मोहल्ला पैठ चौड़ा निवासी बच्चे अभिज्ञान से बाइक सवार व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। बच्चे के परिजनों ने मामले की शिकायत लावड़ चौकी में की है। पिता मनीष अग्रवाल ने चौकी में तहरीर देते हुए बताया कि रविवार शाम उनका बेटा अभिज्ञान घर से दुकान पर चाय देने आया था। लौटते समय वह अपनी साइकिल से घर जा रहा था। इस दौरान मोहल्ला पैठ चौड़ा निवासी शादाब की बाइक से उसकी साइकिल टकरा गई। आरोप है कि शादाब ने गाली गलौज करते हुए बच्चे के साथ मारपीट की। बच्चे ने घर जाकर मामले की सूचना परिजनों को दी। परिजन बच्चे को लेकर चौकी पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें