फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 01 Jul 2019 04:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बागपत जनपद में संदिग्ध परिस्थितियों में पाली गांव में विवाहिता की मौत हो गई। परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए महिला को जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया। मृतका के भाई ने पुलिस में तहरीर दी है। 
विज्ञापन


बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर बड़ौली गांव निवासी अजीत पुत्र श्याम कुमार ने बताया कि उसकी बहन पिंकी की शादी 31 अक्तूबर 2017 को पाली गांव निवासी केतन से हुई । ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। दहेज में दो लाख रुपये व बाइक की मांग की। चार अप्रैल को उन्होंने 50 हजार रुपये ससुराल वालों को दिए , लेकिन वे संतुष्ट नहीं हुए और अधिक रुपये की मांग कर रहे थे। पिंकी ने दहेज लाने से इंकार किया। 
Trending Videos
विज्ञापन

आरोप है कि पति, जेठ, देवर, जेठानी, सास ने 29 जून को उसके साथ मारपीट की और जबरन उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया। उसकी बहन ने फोन कर मायके वालों को जहर खिलाने की सूचना दी। परिजनों ने उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार की रात में साढ़े 11 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

भाई ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। मृतका के परिजन और पुलिस शव को लेने के लिए दिल्ली के चले गए। सीओ ओमपाल सिंह ने बताया कि परिजन महिला की हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। मामले की गहराई से जांच कराई जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें