फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ हिंसा के विरोध में मेरठ मे बखेड़े के बाद मवाना में जुलूस निकालने का प्रयास, लाठीचार्ज

Mon, 01 Jul 2019 11:28 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
हंगामा कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रविवार शाम फैज-ए-आम कॉलेज से भीड़ जुलूस के बाद बखेड़ा हो गया। इस दौरान पुलिस ने हंगामा कर रही भीड़ को काबू करने के लिए जमकर लाठीचार्ज किया। वहीं सोमवार सुबह मेरठ के मवाना में भी हजारों की संख्या में लोगों ने मस्जिद के बाहर जुलूस निकालने की कोशिश करते हुए हंगामा कर दिया। इस दौरान पुलिस ने यहां भी लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया। मौके पर  पुलिस फोर्स तैनात की गई है। 

विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार मवाना थानाक्षेत्र में मील रोड पर स्थित मस्जिद में काफी संख्या में लोग एकत्र हुए थे। तबरेज अंसारी की हत्या को लेकर सोमवार सुबह मस्जिद के भीतर मुस्लिम समाज के लोगों की एक मीटिंग रखी गई थी।

विज्ञापन

हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मस्जिद के भीतर हजारों की संख्या में लोग शहर काजी मौलाना नफीस अहमद का संबोधन सुन रहे थे। इसी दौरान मस्जिद के आसपास सैंकड़ों की संख्या में लोग इकठ्ठा हो गए। यहां मौजूद भीड़ ने तबरेज अंसारी की हत्या के विरोध में जुलूस निकालने का प्रयास किया।

पुलिस के रोकने पर भीड़ ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इस पर मस्जिद के बाहर तैनात पुलिस फोर्स ने हंगामा कर रहे लोगों को लाठी चार्ज कर खदेड़ दिया। पुलिस के अनुसार सुरक्षा को देखते हुए फोर्स मौके पर ही मौजूद है। हालांकि क्षेत्र में शांति बनी हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें