महिला की फाइल फोटो दाएं
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के इंचौली गांव में बुधवार सुबह उम्मीद नाम की महिला अपने परिवार के साथ रहती है। बुधवार सुबह वह अपने घर की कच्ची छत पर उगी घास को साफ करने के लिए गई थी। जहां वह 11,000 केवीए विद्युत लाइन की चपेट में आ गई। तेज करंट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और विद्युत विभाग के खिलाफ हंगामा करने लगे।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणाें को कराया शांत
सूचना पर इंचौली थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत कराया। ग्रामीणों व परिजनों ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों को मौके पर बुलाने की बात कहते हुए करीब 2 घंटे तक शव को नहीं उठने दिया। एसडीओ के आने का आश्वासन देते हुए पुलिस ने जबरन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
उधर कई नेता महिला के परिजनों को सांत्वना देने के लिए मौके पर पहुंचे। गौरतलब है कि गांव में विद्युत व्यवस्था काफी जर्जर है। इसे लेकर अमर उजाला ने कई बार गांव में जर्जर विधुत तारो को लेकर खबर प्रकाशित की है।