फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू होकर पलटी बस, मची चीख-पुकार, एक महिला की मौत, 16 लोग घायल

Tue, 14 Jan 2020 01:58 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
हादसे में महिला समेत कई लोग घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मीरापुर से मुजफ्फरनगर जा रही तेज रफ्तार बस गन्ना से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने की कोशिश में बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 16 यात्री घायल हो गए। आठ यात्रियों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद आरोपी बस चालक व कंडक्टर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर-मीरापुर रूट की प्राइवेट यात्री बस सोमवार को मीरापुर से मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुई थी। बस में 50 से अधिक मुसाफिर सवार थे। जैसे ही यह बस पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर जानसठ कस्बे में बिजलीघर से आगे निकली, चालक ने सामने से आ रहे ओवरलोड गन्ना से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने की कोशिश की गई। इसी दौरान चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही मुसाफिरों की चीखपुकार मच गई। वहीं पास स्थित आरामशीन पर काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और पलटी बस के शीशे तोड़कर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला। 

इसके बाद इंस्पेक्टर योगेश शर्मा भी टीम के साथ पहुंचे और घायलों को तत्काल सीएचसी भिजवाया, जहां से गंभीर हालत में नौ लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दर्दनाक हादसा: एक-साथ जलीं चार चिताएं तो रो पड़ा पूरा गांव, भावुक कर देंगी ये तस्वीरें

विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि जिला अस्पताल में उपचार के दौरान गांव सलारपुर निवासी घायल महिला मोहसिना पत्नी ननका की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद आरोपी बस चालक व कंडक्टर मौके से फरार हो गए। 

यह भी पढ़ें: मां को जिंदगीभर का गम दे गया ये हादसा, बेटे के लिए रातभर मांगी दुआ, सुबह होते ही उजड़ गई दुनिया

उधर, हादसे के बाद ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली भी सड़क किनारे हाईटेंशन लाइन के खंभे से टकरा गई, जिसमें करंट उतरने की आशंका से तत्काल लाइन को बंद कराया गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें