फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुजफ्फरनगर में महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका

Sun, 22 Aug 2021 12:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या कर शव यहां फेंका गया है। शव की पहचान की जा रही है
विज्ञापन
मौके पर पड़ा शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रविवार सुबह किताबी थाना क्षेत्र में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और श शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के गांव लड़वा के जंगल में एक महिला का शव मिला है। महिला की हत्या करके शव को ठिकाने लगाने के लिए यहां लाकर फेंका गया है। अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


किसान हरपाल सिंह रविवार सुबह अपने खेतों पर गया, तो वहां गन्ने के खेत में महिला की लाश पड़ी मिली।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की भी भीड़ एकत्र हो गई। मृतका की पहचान के प्रयास किए गए, मगर सफलता नहीं मिल सकी।

थानाध्यक्ष राधेश्याम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें