फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर : हाईवे पर महिला को वाहन से कुचलकर मार डाला, सड़क किनारे मिला क्षत-विक्षत शव

Sun, 19 Sep 2021 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

महिला की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के जिलों में सूचना दी और सोशल मीडिया पर भी महिला का शव मिलने से संबंधित पोस्ट वायरल की गई, जिसे देख महिला के पति ने उसकी पहचान की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र में हरिद्वार-काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के बाईपास पर शनिवार को गांव उधोवाला के पास सड़क किनारे एक महिला का वाहन से कुचला हुआ क्षत-विक्षत शव मिला है। करीब 40 फीट तक सड़क पर महिला के घिसटने और टायरों के निशान है। इसके चलते उसे कुचलकर मारने का अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन


महिला की पहचान मनप्रीत कौर (30) बेगमपुरी बन्ना खेड़ा बाजपुर काशीपुर उत्तराखंड निवासी सुखवीर सिंह की पत्नी के रूप में हुई है। शनिवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम जिकरी वाला और ऊधोवाला के समीप सड़क किनारे एक 30 वर्षीय महिला का क्षतविक्षत शव पड़ा मिला।

महिला के बाए हाथ पर प्रदीप नाम लिखा हुआ था। पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के जिलों में सूचना दी और सोशल मीडिया पर भी महिला का शव मिलने से संबंधित पोस्ट वायरल की गई, जिसे देख महिला के पति ने उसकी पहचान की। सूचना पर महिला के मायके वाले भी पहुंच गए। महिला करीब छह साल से पति से अलग अपने मायके में काशीपुर रह रही थी और शुक्रवार शाम से लापता थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के बाद हादसे का रूप देने की कोशिश
महिला को कुचलकर मारने के बाद हादसे का रूप देने की कोशिश की गई। शनिवार सुबह शव मिलने के बाद पुलिस भी हादसा बता रही थी, लेकिन शाम को पहचान होने के बाद हत्या के बिंदु पर जांच शुरू कर दी है।

महिला शुक्रवार शाम को घर से कहीं बाहर जाने के लिए निकली थी और शनिवार सुबह अफजलगढ़ में उसका शव बरामद हुआ है। बड़ा सवाल यही है कि वह काशीपुर से अफजलगढ़ कैसे और किसके पहुंची?, इसी से पुलिस भी अपनी जांच आगे बढ़ा रही है।

महिला मनप्रीत कौर (30) बेगमपुरी बन्ना खेड़ा बाजपुर काशीपुर उत्तराखंड निवासी सुखवीर सिंह की पत्नी थी और पिछले करीब छह साल से अपने मायके में काशीपुर रह रही थी। उसका शव शनिवार की सुबह हरिद्वार-काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम जिकरी वाला और ऊधोवाला के समीप सड़क किनारे एक 30 वर्षीय महिला का क्षतविक्षत शव पड़ा मिला। वह नीले रंग की जींस और रंग का टॉप पहने थी, उसके बाए हाथ पर प्रबदीप लिखा था।

महिला के पैर में कोई जूता, चप्पल व अन्य कोई सामान मौजूद नहीं था। ग्रामीणों की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रामअर्ज, सीओ सुनीता दहिया व इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे ओर घटना स्थल का निरीक्षण किया। पहचान के बाद स्पष्ट हुआ कि उसके हाथ पर लिखा नाम प्रबदीप उसकी सात साल की बेटी का है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान उसके पति सुखवीर सिंह ने अपनी पत्नी मनप्रीत कौर के रूप में की है। आगे की जांच की जा रही है। शीघ्र घटना को अंजाम देने वालों की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें