फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंकरखेड़ा में ट्रक ने महिला को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा में ट्रक ने महिला को कुचला, मौत
विज्ञापन

मेरठ। कंकरखेड़ा में शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही महिला को कुचल दिया। ट्रक महिला को 40 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। बाद में आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कंकरखेड़ा के खड़ौली निवासी राजू की पत्नी खजानी (45) शनिवार सुबह सात बजे खेत पर जाने के लिए घर से निकली थी। वह दिल्ली-देहरादून हाईवे पर पैदल ही सड़क पार कर रही थी। मोदीपुरम की तरफ जा रहे ट्रक ने महिला को चपेट में ले लिया। महिला ट्रक के साथ घिसटती चली गई। बाद में चालक ने ट्रक रोका और फरार हो गया। हादसे की सूचना पर कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी चालक को तलाश किया, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। महिला की मौत का पता चलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे। परिवार के लोगों का रोकर बुरा हाल था। महिला की 16 वर्षीय बेटी राधा और 11 वर्षीय बेटा अरुण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा बिजेंद्र सिंह राणा ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें