फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहे सावधान : डेंगू दे रहा दस्तक, मेरठ में महिला को हुई पुष्टि, 150 से ज्यादा घरों में मिले मच्छर के लार्वा

Mon, 31 Jul 2023 07:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में डेंगू दस्तक दे रहा है। शास्त्रीनगर की 28 वर्षीय महिला में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं डेढ़ सौ से ज्यादा घरों में मच्छरों के लार्वा मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रहा है। 
विज्ञापन
डेंगू। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावधान रहें, डेंगू ने दस्तक दे दी है। शास्त्रीनगर की 28 वर्षीय महिला को एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज की लैब में डेंगू की पुष्टि हुई है। इस सीजन का डेंगू का यह पहला मरीज है।

विज्ञापन


दूसरी तरफ, कूलर और जलपात्र मच्छरों के लार्वा का घर बना हुए हैं। दस्तक अभियान के तहत जिला मलेरिया विभाग की टीमें घरों का सर्वे कर रही हैं, जिनमें अब तक 150 से ज्यादा कूलर और जलपात्रों में मच्छर के लार्वा मिले हैं। यह अभियान 31 जुलाई (सोमवार) तक चलेगा। इसके तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अगर लोग नहीं समझे तो डेंगू फैलने का अंदेशा है।

यह भी पढ़ें : नृशंस हत्या का सच: नामर्द है तू, यह सुनकर आगबबूला हुआ पति, पत्नी पर दाव से किए थे आखिरी सांस तक वार

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी सत्यप्रकाश ने बताया कि बरसात के मौसम को देखते हुए घरों में जल पात्रों और कूलरों की जांच की जा रही है। ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, शिक्षा विभाग और पंचायती राज विभाग आदि का सहयोग लिया जा रहा है। काफी संख्या में लार्वा मिल रहे हैं।

अगर दोबारा भी इन्हीं घरों में लार्वा मिले तो जुर्माना लगाया जा सकता है। इस बार दस्तक अभियान के तहत चिन्हित संभावित मरीजों की सूची सीधे ई-कवच पर अपलोड की जाएगी। यह काम अभियान में जुटीं आशा कार्यकर्ता करेंगी। जुलाई-अगस्त में मच्छर जनित रोग बढ़ते हैं।

यह बरतें सावधानी
घर व आसपास साफ सफाई रखें। अनावश्यक रूप से पानी न भरा रहने दें। आमतौर पर बरसात में घर की छतों पर रखे गैर उपयोगी पात्रों में पानी भर जाता है, जिसमें मच्छर पनपने लगते हैं, कोशिश करें कहीं भी पानी न भरे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें