घटना की जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यह भयावह दृश्य जिसने देखा, उसका दिल दहल गया। महिला और उसके दोनों बच्चों के क्षतविक्षत अंग इधर-उधर फैल गए। महिला के इस आत्मघाती कदम को कोई समझ नहीं सका और देखते ही देखते तीन जिंदगी मौत का शिकार हो गईं। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों का कहना था कि महिला आत्महत्या करने से कुछ देर पहले ही स्टेशन पर आई थी। जब पुलिस तीनों के शरीर के अंगों को जगह-जगह से इकट्ठा कर रही थी तो सभी यही कह रहे थे कि भगवान ऐसा दिन किसी को न दिखाए।
नहीं हो पाई शिनाख्त
जीआरपी इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार के अनुसार स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और आसपास के लोगों से महिला के शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया गया। लेकिन सफलता नहीं मिली। केवल एक ही क्लू मिला कि महिला के सीधे हाथ पर अंजू गौतम लिखा हुआ था। शवों की शिनाख्त और आत्महत्या के कारणों की जांच करने में जीआरपी जुट गई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/