हाइवे पर पलक झपकते ही बस कार से टकराई और सीधे सड़क किनारे पलटी। जिसके बाद बस में सवार महिलाओं और बच्चों की चीख पुकार मच गई। जिनकी आवाज सुनकर राहगीर और आसपास मौजूद लोग मदद करने के लिए दौड़ पड़े थे। पुलिस के पहुंचने से पूर्व लोगों ने कई घायल महिलाओं समेत बारातियों को बाहर निकलकर एंबुलेंस से हॉस्पिटल भेजा।
हाइवे पर हो सकता था बड़ा हादसा
बस जिस वक्त कार से टकराई उस वक्त पीछे से कोई भारी वाहन नहीं आ रहा था। अगर भारी वाहन आ जाता तो पीछे से उसकी टक्कर बस में लगना निश्चित थी। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई भारी वाहन पीछे से नहीं आ रहा था। ऐसे स्थिति में हाइवे पर बड़ा हादसा भी हो सकता था।
फोन पर सुरक्षित होने की खबर दी
हॉस्पिटल में उपचार कराने के बाद भी महिलाएं कांप रही थीं। शादी समारोह में गुजरात, सहारनपुर और गाजियाबाद से मेहमान आए हुए थे। जिनमें सबसे ज्यादा महिलाओं की संख्या थीं। हॉस्पिटल के अंदर घायल सभी बरातियों ने अपने परिजनों को फोन पर अपने आपको सुरक्षित होने की खबर दी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/