फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: महिला ने ससुराल में किया ऐसा कांड, जानकर हर कोई हैरान

Thu, 06 Sep 2018 09:59 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

शादी के कुछ माह बाद ही महिला ने ससुराल में ऐसा कांड किया। जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया। पति ने इस मामले में पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन


बता दें कि ससुरालियों को बेहोश कर महिला घर से नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गई। यह मामला यूपी में शामली जिले का है। ससुराल वालों को बेहोश कर एक महिला घर से नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गई। परिवारवालों ने उसको काफी ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। महिला के पति ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

क्षेत्र के गांव मोरमाजरा निवासी मंजू पुत्र बसंता ने बताया कि उसकी शादी नौ माह पूर्व लक्सर हरिद्वार क्षेत्र के गांव ढोड़की निवासी सोनिया के साथ हुई थी। चार सितंबर की रात उसकी पत्नी ने चाय में पूरे परिवार को नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दी। सुबह जब परिजन उठे, तो सोनिया घर से गायब थी। वह घर में रखे 350 ग्राम चांदी के आभूषण, 1200 रुपये और अन्य सामान लेकर चली गई। घटना का पता चलने पर उन्होंने परिजनों के साथ सोनिया को काफी ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि पहले मामले की जांच की जाएगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें