फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्राली ने कक्षा 7 की छात्रा को कुचला, मौके पर मौत

Thu, 06 Sep 2018 08:49 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
हंगामा करते लोग और साइड में छात्रा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत शहर में कक्षा सात की छात्रा को रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचल दिया। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। विरोध में बड़ौत-छपरौली मार्ग पर तीन घंटे तक जाम लगाए रखा। सूचना पर पहुंची छपरौली व रमाला थाना पुलिस से लोगों की तीखी नोकझोंक हुई। सीओ रमाला द्वारा आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हुए। परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर थाने ले गई।   

विज्ञापन


छपरौली में हलालपुर गांव निवासी प्रेमपाल की 13 वर्षीय बेटी कोमल श्री शांति सागर दिगंबर जैन इंटर कालेज छपरौली में कक्षा सात में पढ़ती है। पिता ने बताया कि गुरुवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद छात्रा पैदल घर लौट रही थी। जब वह स्कूल से 200 मीटर आगे पहुंची तो सामने से आ रहे रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने छात्रा को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने बड़ौत-छपरौली मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर छात्रा के अभिभावक भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जमकर हंगामा किया। सूचना पर सीओ रमाला आरपी सिंह, छपरौली व रमाला थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। ग्रामीणों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। 

विज्ञापन

लोगों का कहना था कि रेत से लदे ओवरलोड वाहन पुलिस के संरक्षण में चल रहे हैं। पुलिस रेत के ट्रकों को नहीं रोकती, जिस कारण आए दिन हादसे हो रहे है। जब तक उच्चाधिकारी नहीं आएंगे तब तक जाम नहीं खुलेगा। सीओ ने आश्वासन दिया कि आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस पर ग्रामीणों ने तीन घंटे बाद जाम खोल दिया। परिजनों ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ आरपी सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें