फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने लोन वसूली एजेंट पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर के मोहल्ला मंड़ी चमारान निवासी रूबी पत्नी आस मोहम्मद ने एक निजी बैंक के लोन वसूली करने वाले एजेंट पर मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसडीएम से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रूबी ने एसडीएम से की शिकायत में बताया कि उसने नगर में स्थित एक निजी बैंक से लोन लिया था। जिसमें वह पिछले कई महीने से लोन की किश्त समय पर जमा कर रही थी। लेकिन कुछ समय से उसकी आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वह किश्त जमा नहीं कर पाई है। आरोप है कि लोन की किश्त वसूलने वाले एजेंट उसके घर पर आकर गाली गलौज करते हैं। आरोपियों की प्रताड़ना से उसका मानसिक उत्पीड़न हो रहा है। पीड़िता ने एसडीएम से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बैंक को उसे कुछ दिन बाद लोन की किश्त जमा करने की छूट दी जाए। एसडीएम दीक्षा जोशी ने बैंक के अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें