फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राॅली में टक्कर, चालक फंसा, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। दिल्ली-दून हाईवे के दौराला फ्लाईओवर पर रविवार रात ईंटों से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से आए तेज रफ्तार एक कैंटर चालक ने टक्कर मार दी। हादसे के दौरान चालक टैंकर में फंस गया और फ्लाईओवर पर जाम लग गया। पुलिस ने रस्सी और कटर की मदद से कैंटर को काटकर चालक को बाहर निकाला और गंभीर हालत में मोदीपुरम अस्पताल में भर्ती कराते हुए उसके मोबाइल की मदद से परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर निवासी यासीन अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंट लादकर मोदीपुरम ले जा रहा था। दौराला फ्लाईओवर पर पहुंचने पर पीछे से आए तेज रफ्तार कैंटर चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। चालक कैंटर में बुरी तरह फंस गया। फ्लाईओवर पर जाम लग गया। कैंटर में फंसे चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन फंसने से बेहोश हुए चालक को नहीं निकाल पाए। इसके बाद उन्होंने रस्सी और कटर की मदद से कैंटर को काटकर और तोड़कर चालक को बाहर निकाला। उसे मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल चालक के मोबाइल की मदद से उसके परिजनों को सूचना दी गई। घायल चालक का नाम ब्रिजेश यादव निवासी बिहार बताया गया। फ्लाईओवर पर लगे जाम को खुलवाते हुए यातायात सुचारू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें