फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जर्जर विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरा, दो बीघा गन्ने की फसल जली

विज्ञापन
खेत में खड़े हाई टेंशन लाइन के खंभे से नीचे लगी आग स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
- किसान ने थाने में दी तहरीर, जले गन्ने की सप्लाई को लेकर भी जताई चिंता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के गांव रानी नंगला में मंगलवार दोपहर 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार टूटकर खेत में गिरने से गन्ने की खड़ी फसल में आग लग गई। इससे किसान की करीब दो बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना पर आसपास के किसान मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। किसान ने घटना के संबंध में थाने में तहरीर देकर विद्युत निगम के खिलाफ कार्रवाई करने और जर्जर लाइन को बदलवाने की मांग की है।

रानी नंगला निवासी किसान रणवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके खेत से 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन गुजर रही है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक विद्युत तार टूटकर खेत में गिर गया। तार के गिरते ही खेत में खड़ी गन्ने की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने करीब दो बीघा फसल को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


दोपहर के समय खेत में आग लगने से आसपास के किसानों में भी अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर ग्रामीण और किसान मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया, जिससे आग को आसपास के खेतों में फैलने से रोका जा सका।

किसान रणवीर सिंह का कहना है कि जला हुआ गन्ना अब उसके लिए बड़ी समस्या बन गया है। अभी क्षेत्र में चीनी मिल अथवा कोल्हू का संचालन नहीं हुआ है। ऐसे में जले हुए गन्ने की सप्लाई कहां की जाए, इसे लेकर किसान चिंतित है। किसानों ने विद्युत निगम से जर्जर विद्युत लाइन को जल्द बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन


अवर अभियंता सतबीर सिंह ने बताया कि खंभे के इंसुलेटर में स्पार्किंग होने के कारण आग लगी थी। किसान की फसल को हुए नुकसान का आकलन कराया जाएगा।

खेत में खड़े हाई टेंशन लाइन के खंभे से नीचे लगी आग स्रोत ग्रामीण

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें