फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विधवा बहू ने ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। कस्बे की महिला ने अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने ससुर पर अश्लील हरकतें करने और जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी ससुर के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
शिकायती पत्र में पीड़िता ने बताया कि पति के देहांत के बाद वह अपनी छह साल की बेटी के साथ ससुराल में रह रही है। उसका आरोप है कि ससुर उस पर गलत नीयत रखता है और तांत्रिक क्रियाएं भी करता है। पीड़िता के अनुसार, ससुर ने उससे कहा कि यदि उसे घर में रहना है तो उसकी पत्नी की तरह रहना होगा। विरोध करने पर एक सप्ताह पहले ससुर ने उसे धक्के देकर घर से बाहर निकाल दिया। ससुर ने उसके कमरे में ताला भी लगा दिया है। अब वह अपनी बेटी के साथ बेघर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान पर कब्जे का आरोप
पीड़िता का कहना है कि ससुर पति के हिस्से का मकान भी छीनने की कोशिश कर रहा है। परेशान होकर पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। सीओ पंकज लवानिया ने कहा कि शिकायती पत्र मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें