फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे और हवा ने बढ़ाई सर्दी

Sun, 03 Jan 2016 09:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में बदलाव का दौर जारी है। कोहरे के कारण सुबह के समय वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को दिन में चली हवा ने सर्दी का अहसास बनाए रखा।
विज्ञापन


रविवार को कोहरा सुबह 10 बजे तक रहा। इससे वाहनों की रफ्तार धीमी रही। इसके बाद तेज धूप निकली, लेकिन सर्दी हवा ने धूप का असर कम कर दिया।

शाम को सूरज ढलते ही सर्दी बढ़ गई। मौसम कार्यालय पर अधिकतम आर्द्रता 90 और न्यूनतम 39 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार अहलुवालिया का कहना है कि अभी मौसम में बदलाव से सुबह कोहरा रहेगा। दिन में आसमान पर बादल भी दिखाई देंगे। वहीं रात में अधिक नमी वाले स्थानों पर कोहरे का असर दिखाई देगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें