फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाले ने कराया गलन का अहसास

Fri, 22 Jan 2016 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह कोहरा और दिन में चल रही बर्फीली हवा से शहरवासी कांप रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी लोग सुबह से दोपहर तक ठिठुरते रहे। दोपहर में हल्की धूप निकलने से कुछ राहत मिली। शाम होते ही ठंड का प्रकोप बढ़ गया। अभी ठंड ऐसी ही रहेगी।
विज्ञापन


मकर संक्रांति के बाद मौसम में आए बदलाव का असर अभी भी जारी है। सर्दी के चलते बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर लोग कम ही दिखाई दे रहे हैं। दिन में 6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 14.7 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अधिकतम आर्र्दता 91 व न्यूनतम 63 प्रतिशत दर्ज की गई। रात में पाला गिरने से न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है। पाले के असर से शरीर में गलन का अहसास बना हुआ है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अभी कोहरे का असर बना रहेगा। दिन में सर्दी का असर रहेगा, दिन का तापमान 15 डिग्री के आसपास रहेगा। कोहरा कहीं ज्यादा तो कहीं कम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें