फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 रुपये का टिकट, हर 4 मिनट में मेट्रो

Fri, 22 Jan 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ के अति महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट मेट्रो ट्रेन की ड्राफ्ट डीपीआर (डीटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) राइट्स की टीम ने पेश कर दी है। रिपोर्ट में ट्रेन के मेरठ में संचालन का पूरा खाका पेश किया गया है। दो किमी तक यात्रा करने पर 15 रुपये का किराया देना होगा। लक्ष्य रखा गया है कि 2021 में इस प्रोजेक्ट पर काम पूरा हो जाएगा और 2022 में ट्रेन दौड़ने लगेगी। इस रिपोर्ट पर अध्ययन शुरू कर दिया गया है, ताकि शासन में इसे रखा जाए और इसकी खामियों को दूर कर फाइनल डीपीआर पेश कर दी जाए।
विज्ञापन


अर्से बाद आखिरकार मेट्रो ट्रेन की डीपीआर राइट्स ने मेरठ विकास प्राधिकरण अधिकारियों को सौंप दी। इस प्रोजेक्ट के नोडल अधिकारी एटीपी विवेक भास्कर के मुताबिक लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन के अधिकारियों को भी यह रिपोर्ट भेजी गई है। अब इसका अध्ययन कर इसे शासन में रखा जाएगा, ताकि वहां से अप्रूूवल मिल सके।

2022 के हिसाब से किराया हुआ तय
राइट्स (रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिकसर्वे) ने सुझाया है कि मेट्रो ट्रेन में कम से कम 15 रुपये टिकट रखा जाए। अधिक से अधिक 42 रुपये टिकट हो सकता है। मंथली कार्ड बनाने का हिसाब अलग से रखा जाएगा और वह दिल्ली मेट्रो की तरह ही काम करेगा। शुरुआत के बाद तीसरे साल ही किराए में मामूली वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें