फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं जन्मभूमि को सलाम लिखूं, सरहद पर.., 'मां तुझे प्रणाम' के तहत चित्र बनाओ प्रतियोगिता में ये रहे विजेता 

Fri, 28 Aug 2020 02:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
ma tujhe pranam - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम अभिनव अभियान के तहत हुई विविध प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित हो चुके हैं। बुधवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के बाद बृहस्पतिवार को तस्वीर आजादी की (ड्राइंग प्रतियोगिता) और देश के नाम पैगाम (लेखन प्रतियोगिता) के परिणाम जारी किए गए।
विज्ञापन


चित्र बनाओ प्रतियोगिता में ये रहे विजेता 
कोरोना के माहौल के बीच भी बच्चों और युवाओं में राष्ट्रभक्ति का जज्बा अनुपम रहा। जहां तस्वीरों में आजादी के रंग भरे गए तो लेखन को देशभक्ति की मशाल से प्रज्वलित किया गया। अगस्त माह के प्रारंभ में हुई इन प्रतियोगिताओं के परिणाम जारी होने के बाद अब विजेताओं को शीघ्र ही अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए 9897551109 पर संपर्क करें।

इनका भी रहा सहयोग
केएल इंटरनेशनल स्कूल, केएमसी हॉस्पिटल, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, दी अध्ययन स्कूल, एडको डेवलपर्स, दयाल फर्टिलाइजर, किंग ब्रेड, मेरठ विकास प्राधिकरण, कार केयर सेंटर, बर्नमैक्स लैम्फोर्ड बायोटेक।
विज्ञापन

देश के नाम विजेताओं के पैगाम 
नन्हीं कलम से निकले आजादी के इन नारों ने समाज को देशभक्ति का नया संदेश दिया। देश के नाम   इन पैगाम में कहीं शहादत को नमन किया कहीं भविष्य के भारत की कल्पना की गई।
लाखों लाल मिटे धरती पर, आजादी हमको पानी थी, न जाने कितने भगत सिंह ने जान की दी कुर्बानी थी -श्रेयांशी तेवतिया  

-कोई गीत लिखूं, पैगाम लिखूं, मैं जन्मभूमि को सलाम लिखूं, सरहद पर जो भाई रक्षक है, मैं उनका पहला नाम लिखूं -हेमा 

-जल थल नभ में, युद्ध करता जब जवान है, जीवन मरण का है न भय उनको, एक ही धर्म, उन सबका है, सुरक्षा, बस ये ही आज, देश के नाम पैगाम है। -रश्मि विहान

-फिर एक दीप देश के नाम जलेगा, फिर एकता का पैगाम मिलेगा, इस बार भी हमको जीत मिलेगी, जनमानस में प्रीत जगेगी -सिमरन अंसारी

-तुम जमीं की बात करते हो, वो पहाड़ों का सीना चीर तिरंगा फहराकर आए हैं, ये देखो इस देश के लाल, आसमां व कारगिल दोनों जीत लाएं हैं। -महिमा निषाद 

-फर्क बहुत पड़ता है, साथ मिलकर चलने से, संतुलित मन करने से, बेकार के खर्चों से छोटे छोटे लक्ष्यों से। -धनंजय कौशिक 
विज्ञापन

लेखन में ये रहे विजेता  
17 से 22 आयु वर्ग
श्रेयांशी तेवतिया, धनंजय कौशिक, महिमा निषाद, सिमरन अंसारी, काजल भंडारी विजेता बने। 

23 से अधिक आयु वर्ग 
रश्मि विहान, रीतिका टुटेजा, सारिका भटनागर, रिचा जैन व हेमा ने क्रमश: स्थान पाया। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें