फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल उद्योग को शीर्ष को पहुंचाएंगे: मनसुख मांडविया

विज्ञापन
खेल मंत्री से मिले मेरठ के उद्यमी
विज्ञापन
मोदीनगर। ओलंपिक तक अगर मेरठ शहर के खेल उद्योग को सर्वोच्च स्थान पर पहुंचाना है तो इसके लिए सरकार की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। इसके लिए विदेशी कंपनियों के साथ ज्वाइंट वेंचर करने होंगे। साथ ही स्वयं को मजबूत बनाना होगा। इन विषय को लेकर खेल सामान एवं खिलौना निर्यात परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष सुमनेश अग्रवाल के नेतृत्व में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मिला। 30 अगस्त को होने वाली बैठक को लेकर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

खेल सामान एवं खिलौना निर्यात परिषद के अध्यक्ष सुमनेश अग्रवाल ने कहा कि मेरठ में क्षमताओं की कमी नहीं है। सरकार का सहयोग आवश्यक है। सुमनेश अग्रवाल ने कहा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 सितंबर से खेल सामान पर 5 प्रतिशत जीएसटी और कच्चे माल पर 18 प्रतिशत जीएसटी होगा। ऐसे में आयात होने वाला माल सस्ता होगा। उन्होंने खिलौना उद्योग का उदाहरण देते हुए कहा कि जब भारत ने खिलौना उद्योग पर आयात शुक्ल 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया तब से मेरठ सहित पूरे देश का खिलौना उद्योग फल फूल रहा है। सुमनेश अग्रवाल ने बताया कि खेल मंत्री ने आश्वस्त किया है कि खेल उद्योग को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए बार बार बैठक हो रही हैं।
संगठन के क्षेत्रीय निर्देशक संजय भल्ला ने बताया कि खेल मंत्री के साथ मुलाकात विषय था कि एसोसिएशन दिल्ली में उद्यमियों का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान समारोह आयोजित कर रही है। इस विषय को लेकर खेल मंत्री से मुलाकात की गई। खेल मंत्री को बताया गया कि अगर हम आने वाले ओलंपिक के लिए मेरठ को तैयार करना चाहते हैं तो हमें परतापुर क्षेत्र में कताई मिल और आसपास की 182 एकड़ भूमि को स्पोर्ट्स पार्क के लिए विकसित करना होगा। अगर यह भूमि खेल उद्योग को विकसित करने के लिए मिलती है तो खेल उद्योग नई ऊंचाई को प्राप्त करेगा।
विज्ञापन

बैठक में संगठन के उपाध्यक्ष अंबर आनंद ने कहा कि 30 अगस्त को ओलंपिक को लेकर बैठक होनी है। इसमें जरूरी है कि उद्योग विस्तार के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को आदेशित किया जाए कि उद्योग स्थापित कर लोगों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम का मजबूती से पालन किया जाए। आज भी उद्यमी कहीं न कहीं इंस्पेक्टर राज से प्रभावित हो रहा है। ऐसे में जरूरी है कि उद्योग विस्तार के लिए सरकार मजबूत निर्णय लेकर उद्यमियों का सहयोग करे। सरकार के मजबूत निर्णय के बाद एक तरफ उद्योग मजबूत होगा और दूसरी तरफ लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें