मेरठ..कंवलजीत..सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर में मेजर ध्यान चंद के जन्मदिव पर उनको याद करते होकि खि
खेल दिवस के मौके पर एसडी सदर में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के मौके पर एसडी सदर में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दो मैच अंडर 14 वर्ग में खेले गए। इसमें एसडी ब्लू और विजन एकेडमी ने मैच जीते।
प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह ने बताया कि पहला मैच एसडी ब्लू व सेवन स्टार टीम के बीच हुआ। एसडी ब्लू टीम ने सेवन स्टार टीम को 3-1 से पराजित कर जीत दर्ज की। मैच के 10वें मिनट में नित्कर्ष, 22वें मिनट में आतिफ व 40वें मिनट में अनमोल चौहान ने अपनी टीम के लिए एक-एक गोल किया। पराजित टीम की ओर से एकमात्र गोल अक्षत ने अपनी टीम के लिए किया। प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला विजन एकेडमी व डीएवी स्कूल के बीच हुआ। विजन की टीम ने डीएवी स्कूल को 1-0 से हरा मैच जीता। विजन एकेडमी टीम की ओर से मैच के 22वें मिनट में मनीष ने निर्णायक गोल किया। मैच के निर्णायक कौशल चौधरी, आकाश चौहान रहे। प्रतियोगिता से पहले मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय पूर्व हॉकी खिलाड़ी प्रवीण शर्मा व एडवोकेट गौरव गोयल ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर गौरव गोयल समेत आदि लोग मौजूद रहे।