दो बाघों व पांच गुलदारों का उपचार जारी
केंद्र में दो बाघों, पांच गुलदारों का उपचार यहां किया जा रहा है। ऋषिकेश, रुद्रपुर से दो-दो व नैनीताल के चिड़ियाघर से एक गुलदार उपचार के लिए लाया गया था। आठ महीनों से यहां दो बाघों का भी उपचार किया जा रहा है। कालागढ़ के उपखंड अधिकारी कुंदन सिंह खाती ने बताया कि समय-समय पर अधिकारी केंद्र का निरीक्षण कर जीवों के स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। चिकित्सक जीवों का समय समय पर स्वास्थ्य परीक्षण करते हैं।
राज्य के जीवों के लिए वरदान साबित हो रहा केंद्र
कार्बेट पार्क के निदेशक राहुल का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्बेट नेशनल पार्क के दौरे के दौरान इस केंद्र को बनाने की कवायद राज्य के वन्यजीवों के लिए वरदान साबित हो रही है। यहां खूंखार जीवों का उपचार किया जा रहा है। वर्तमान में दो ऐसे गुलदारों का उपचार किया जा रहा है। जिन्होंने ग्रामीणों पर हमले किए हैं। इन जीवों के सामान्य हो जाने पर इन्हें जंगल में छोड़ दिया जाएगा।