फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुबेर के हत्यारों पर पत्नी ने रखा एक लाख का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जुबेर के हत्यारों पर पत्नी ने रखा एक लाख का इनाम
विज्ञापन

मेरठ। जुबेर हत्याकांड का खुलासा करने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। पुलिस के बाद जुबेर की पत्नी फातिमा ने हत्यारों का पता बताने वालों को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। कहां है कि पुलिस ने जल्द खुलासा नहीं किया तो वह बीच इद्दत से उठकर धरने पर बैठ जाएगी।
शास्त्री नगर स्थित संतोष हॉस्पिटल के पास निगम पार्षद जुबेर अंसारी की 28 अगस्त को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस का दावा है कि जुबेर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। देहरादून की 1.67 करोड़ की विवादित जमीन को लेकर हत्या की गई। हालांकि एक माह बाद भी पुलिस हत्याकांड का खुलासा नहीं कर पाई है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने हत्यारों का सुराग देने वाले को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा एक सप्ताह पहले की थी। इसके बावजूद किसी ने कोई सूचना पुलिस को नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इद्दत पर बैठी जुबेर की पहली पत्नी फातिमा ने बुधवार को अपने भाई गुड्डू को एसएसपी ऑफिस पर भेजा। शिकायती पत्र दिया कि एक महीने में भी उसके पति के हत्यारे पकड़े नहीं जा सके हैं। हत्यारों का पता बताने वाले को पीड़ित परिवार एक लाख रुपये देगा। फातिमा ने कहा कि इद्दत में बोलने पर भी मनाही है, बावजूद उनको बोलना पड़ रहा है। पुलिस ने जल्द खुलासा नहीं किया तो इद्दत बीच ही में छोड़कर वह चारों बच्चों को लेकर धरने पर बैठ जाएगी।

अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।

अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें