फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: छेड़छाड़ व लूट करने पर बदमाश से भिड़ी फौजी की पत्नी, काॅलोनी के लोगों ने दबोचा आरोपी

Tue, 03 Nov 2020 11:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मेरठ

सार

  • कंकरखेड़ा में सुबह दूध लेने जा रही महिला से वारदात, कॉलोनी के लोगों ने आरोपी दबोचा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में मंगलवार सुबह दूध लेने जा रही एक फौजी की पत्नी से युवक ने छेड़छाड़ और लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाश ने महिला पर हमला कर दिया। महिला ने भी फुर्ती दिखाई और बदमाश के हाथ में काटकर भाग निकली। इस बीच पहुंचे कॉलोनी के लोगों ने आरोपी को दबोच लिया। पीड़िता ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


यूरोपियन एस्टेट कॉलोनी के पास लक्ष्मी विहार में प्रदीप धीमान पत्नी गीता धीमान के साथ रहते हैं। प्रदीप फौज में हैं। उनकी पोस्टिंग झांसी में है। गीता रोज की तरह सुबह पौने छह बजे डेयरी से दूध लेने जा रही थीं। वहां पर पहले से ही खड़े युवक ने उनके साथ छेड़छाड़ कर मंगलसूत्र लूट लिया। गीता के विरोध करने पर वह मारपीट करने लगा। इस पर वह बदमाश से भिड़ गईं। उसके हाथ में काटकर वहां से भाग निकलीं।
 

विज्ञापन

इस बीच पहुंचे कॉलोनी के लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता की तहरीर पर कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज की। महिला का मेडिकल भी कराया। सीओ दौराला संजीव दीक्षित ने बताया कि पीड़िता ने तहरीर पर लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सैनिक विहार निवासी आकाश को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

15 दिन पहले भी हुई थी ऐसी ही वारदात 
करीब 15 दिन पहले कंकरखेडा की सूर्यनगर कॉलोनी निवासी अलका से भी बदमाशों ने चेन लूट ली थी। वह भी बदमाशों से भिड़ गई थीं। बदमाश अलका को कई मीटर तक घसीटते ले गए थे। इसके अलावा एक दूध व्यापारी और मजदूर से भी बदमाशों ने लूटपाट की है। कंकरखेडा क्षेत्र में लगातार वारदात हो रही हैं और पुलिस शांत बैठी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें