फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-58 का जाम खत्म कर देगा दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून हाईवे, दिल्ली में अक्षरधाम से होगा शुरू

Tue, 03 Nov 2020 11:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
हाइवे- प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सड़क परिवहन मंत्रालय की ओर से दिल्ली से मेरठ की दूरी कम करने के साथ अन्य प्रोजेक्ट पर भी कार्य किया जा रहा है। इसमें मेरठ से आगे देहरादून तक जाने में भी सफर को आसान करने की योजना है। इसके तहत दिल्ली से सहारनपुर होते हुए देहरादून तक हाईवे का निर्माण होगा। इस हाईवे की शुरुआत दिल्ली में अक्षरधाम से की जाएगी। यह हाईवे बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल से भी लिंक होगा।
विज्ञापन


दिल्ली से वाया सहारनपुर, देहरादून तक हाईवे के बन जाने के बाद मेरठ से गुजरकर देहरादून जाने वाले लोगों को आसानी हो जाएगी। इससे एनएच-58 पर भी वाहनों का दबाव कम हो जाएगा।

शनिवार और रविवार को देहरादून से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों से मेरठ की सीमा में कई किलोमीटर लंबा जाम लग जाता है, लेकिन इस वैकल्पिक हाईवे के बन जाने के बाद देहरादून से दिल्ली जाने वाले यात्री सीधे सहारनपुर से दिल्ली चले जाएंगे। 
विज्ञापन


यह हाइवे बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के गांवों से निकलते हुए सीधे देहरादून पहुुंचेगा। ये हाइवे छह लेन में बनाया जाना प्रस्तावित हैं। मेरठ से गुजरकर देहरादून जाने के लिए दिल्ली से लगभग 250 किमी की यात्रा करनी पड़ती है, लेकिन इस हाईवे के बन जाने के बाद दिल्ली से देहरादून की दूरी मात्र दो घंटे में पूरी हो जाएगी। इसे बनाने के लिए वर्ष 2024 तक का समय दिया गया है। 
विज्ञापन

ये हैं तीन चरण
अक्षरधाम से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के बीच - 31 किमी
ईस्टर्न पेरिफेरल से सहारनपुर के बीच - 118 किमी
सहारनपुर से देहरादून - 20 किमी

हाजीपुर से ही शुरू होना चाहिए गंगा एक्सप्रेस-वे, एक बार फिर उठी एलाइनमेंट बदलने की मांग
मेरठ से प्रयागराज तक बनाए जाने वाले गंगा एक्सप्रेसवे के एलाइनमेंट को लेकर अभी फाइनल ले-आउट जारी नहीं हुआ है। हालांकि, यूपीडा की वेबसाइट पर एनएच-334 यानि मेरठ-बुलंदशहर हाईवे से निकाले का अपडेट है।

पिछले दिनों इसे मेरठ से 16 किमी आगे से निकाले जाने की बात कही गई। एक बार फिर किसान इसे हाजीपुर से ही निकाले जाने की मांग करने लगे हैं। इसको लेकर जिला पंचायत सदस्य ठाकुर सतपाल सिंह तोमर के नेतृत्व में किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन अपर आयुक्त रजनीश राय को दिया।

इससे पहले भी हाजीपुर और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे से गंगा एक्सप्रेस-वे का एलाइनमेंट निकाले जाने को लेकर दो गुट आपस में बंट गए थे। अब एक बार फिर हाजीपुर से एलाइनमेंट को लेकर किसान इसकी मांग कर रहे हैं। हालांकि, अभी फाइनल निर्णय मुख्यमंत्री को कैबिनेट बैठक में लेना है। यूपीडा की वेबसाइट पर अभी तय स्थान अपडेट नहीं हुआ है।

  किसानों का कहना है कि हाजीपुर से गंगा एक्सप्रेस निकलने से लाभ होगा। इसी स्थान से आउटर रिंग रोड को निकाला जाना है। वहीं, इससे मेरठ से प्रयागराज तक की दूरी भी करीब 25 किलोमीटर कम हो जाएगी। वहीं, इस क्षेत्र के सर्किल रेट भी अन्य क्षेत्रों से कम है। इस मौके पर सुशील कुमार, योगेंद्र सिंह, राजन, डॉ.भरतवीर, नरेश, मुनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें