उधर, शुक्रवार को थाने में पति और महिला के मायके पक्ष के लोग थाने में पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई, लेकिन पति ने महिला को अपने साथ रखने से इंकार कर दिया। इसके अलावा उसने थाने में ही सबके सामने महिला को तलाक दे दिया। इसके बाद मायके पक्ष के लोग महिला को साथ ले गए। किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। इंस्पेक्टर एमएस गिल के अनुसार दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/