फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दो सड़क हादसों में एक बच्ची समेत 6 लोगों की मौत, दो घायल

Sun, 13 May 2018 08:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मौके पर जमा लोग
विज्ञापन
मेरठ-करनाल हाईवे पर बेकाबू कैंटर ने फुगाना बस अड्डे पर बस की प्रतीक्षा में खड़े पांच यात्रियों को रौंद डाला,  जिसमें चार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। गंभीर अवस्था में घायल एक ग्रामीण को मेरठ रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह भीषण हादसा हुआ। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

मेरठ-करनाल हाइवे पर  तहसील क्षेत्र के गांव फुगाना बस अड्ड़े पर यह हादसा रविवार को सुबह करीब नौ बजे हुआ। फुगाना बस स्टैंड पर काफी यात्री बस की इंतजार में खड़े हुए थे। इसी दौरान मेरठ की ओर से खाली मुर्गी वाहन कैंटर ने यात्रियों को रौंद डाला। अनियंत्रित कैंटर सड़क किनारे गहरी खाई में जाकर धस गया। 
विज्ञापन


इस हादसे से घटनास्थल पर खड़े यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर यूपी डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने यात्रियों और दुकानदारों की सहायता से सभी घायलों को कस्बे की सीएचसी में भर्ती करवाया। सीएचसी पर पहुंचे पांच घायलों में से दो महिलाओं सहित चार लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हादसे में मरने वालों की शनाख्त फुगाना निवासी आशु उर्फ एश कुमार (40) पुत्र होराम और नरेंद्र (30) पुत्र सूरजभान के रूप में हुई। मृतक महिलाओं की पहचान शामली जिले के गांव लांक निवासी रघुबीरी (70) पत्नी सत्यपाल और सिसौली के अलावलपुर माजरा निवासी रेशू उर्फ संतरेश पत्नी प्रवेश के रूप में हुई।  

गंभीर रूप से घायल बागपत जिले के बड़ौत निवासी सन्नी पुत्र किरणपाल को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया है, जिसके खिलाफ दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

दूसरा हादसा बिजनौर जिले में हुआ। नजीबाबाद में आजाद चौक पर ट्रक की टक्कर से बाइक पर सवार एक महिला और बालिका की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा युवक घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मृतक महिला और बालिका नजीबाबाद की रहने वाली थी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें