फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी संग मिलकर कराई थी पति बबलू की हत्या

विज्ञापन
कपसाड़ के पूर्व प्रधान बबलू उर्प विश्वास व अवधेश कुमार को बबलू मर्डर में जेल भेजते हुए। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
सरधना। कोतवाली क्षेत्र के रार्धना गांव में 20 दिन पूर्व हुई बबलू की हत्या का पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा कर दिया। उसकी पत्नी ने ही पूर्व प्रधान प्रेमी संग मिलकर हत्या की कहानी रची थी। उसने रंजिशन गांव के पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने पूर्व प्रधान को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने दो अन्य साथियों संग मिलकर हत्या करना कबूल किया। वहीं, पुलिस ने मृतक की पत्नी व पूर्व प्रधान समेत तीन को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम रार्धना निवासी बबलू (40) पुत्र सिपट्टर की बीती 11 जुलाई की रात घर से बुुलाकर गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव अक्खेपुर-रार्धना संपर्क मार्ग पर जंगल में फेंक दिया था। अगले दिन सुबह में ग्रामीण उधर से गुजरे तो हत्या का पता चला। इस मामले में मृतक बबलू की पत्नी रेेेनू ने पुलिस को बताया था कि उनके खेतों की मेड़ पर कुछ पेड़ खडे़ थे। जिनको लेकर उनका सुनील पुत्र भगवत पक्ष से विवाद चल रहा था। वह समझौते का झांसा देकर उसके पति को रात में घर से बुलाकर ले गया और उसकी हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुनील पुत्र भगवत, अरुण पुत्र सुनील, सत्यवीर पुत्र भगवत, अंकित पुत्र संजय, संजय पुत्र भगवत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वहीं, गांव में पूर्व प्रधान बबलू उर्फ विश्वास पुत्र रामशरण एवं मृतक की पत्नी रेनू के बीच अवैध संबधों की चर्चा थी। इस पर पुलिस ने रेनू के मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दिया। जिसके आधार पर पुलिस ने पूर्व प्रधान बबलू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने मृतक बबलू की पत्नी से अवैध संबंध होना स्वीकार किया। साथ ही इस हत्या में बबलू उर्फ विश्वास पुत्र रामशरण, अवधेश पुत्र रामधन, रेनू पत्नी बबलू व बलराम के नाम सामने आए। पुलिस ने रेनू, बबलू, अवधेश को जेल भेज दिया। हालांकि बलराम अभी पकड़ से दूर है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने पकडे़ गए हत्यारोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें