फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पति की हत्यारोपी पत्नी और उसके साथी जेल भेजे, गंग नहर में तलाश तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। गांव रोहटा में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति अनिल की हत्या कर दी और शव गंग नहर में फेंक दिया। घटना बीते 26 अक्तूबर की है। अनिल की अभी तक तलाश जारी है, लेकिन पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी सहित एक साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार अनिल के घरवालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। भाई राजू ने बताया कि अनिल की पत्नी काजल ने अपने प्रेमी आकाश और उसके दोस्त बादल के साथ मिलकर अनिल की हत्या की योजना बनाई थी। पूछताछ में काजल ने स्वीकार किया कि उन्होंने अनिल को नींद की गोलियां देकर बेहोशी की हालत में सिवालखास गंग नहर में फेंक दिया था। जांच में पता चला कि काजल और आकाश के बीच करीब दो साल से अवैध संबंध थे।
विज्ञापन

आकाश और अनिल के घरों के बीच केवल 50 कदम की दूरी है। दोनों एक ही क्षेत्र में मजदूरी करते थे। इस दौरान आकाश और काजल के बीच नजदीकियां बढ़ीं, जो अनिल की हत्या का कारण बनीं। परिवार ने बताया कि काजल दिखावे के लिए पति के नाम का करवाचौथ का व्रत रखती थी, लेकिन वास्तविकता में वह अपने प्रेमी के साथ थी।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस तीन टीमों के साथ गंग नहर और आसपास के क्षेत्रों में मृतक की तलाश कर रही है। पीएसी के गोताखोरों की मदद से नहर में कई किलोमीटर तक तलाशी ली जा रही है। अभी तक शव बरामद नहीं हुआ है, लेकिन खोज जारी है। शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पूरी सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें