किशोर पुलिस ने कोर्ट से वंचित नांगली किठौड निवासी हिस्ट्रीशीटर शेर अली को गिरफ्तार किया
किठौर। पुलिस ने जानलेवा हमले में कोर्ट से वांछित चल रहे गांव नंगली किठौर निवासी शेर अली को सोमवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर गांव में ही स्थित एक आम के बाग से एक तमंचा बरामद किया है। आरोपी पर कई जिलों के करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।