फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पिता ने मफलर पहनने को कहा तो युवक ने उसी से लगा लिया फंदा

Thu, 18 Dec 2025 01:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हनुमानपुरी में शिवम (22) ने मफलर का फंदा बनाकर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। उसके पिता राजेंद्र ने उसे मफलर पहनने को कहा था इस बात से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस के अनुसार हनुमानपुरी निवासी राजेंद्र पीओपी का काम करते है। उनके दो बेटे हैं जिनमें बड़ा बेटा अमन मानसिक रूप से अस्वस्थ है। वहीं छोटा बेटा शिवम सूरजकुंड स्थित एक स्पोर्ट्स फैक्टरी में पैकिंग का काम करता था। मंगलवार देर रात शिवम ने मफलर का फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले उन्होंने शिवम को मफलर लाकर दिया था। सर्दी अधिक होने पर उन्होंने शिवम को मफलर पहनने को कहा था। इस पर शिवम गुस्सा हो गया और कहा था कि यह मफलर अब उसके साथ ही जाएगा। उस समय परिजनों को इसका अंदाजा नहीं था कि शिवम इतना खौफनाक कदम उठा लेगा। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है वहीं आत्महत्या का सही कारण भी नहीं बता रहे है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें