दिन रात के तापमान में आयी गिरावट
मौसम में धीरे धीरे परिवर्तन दिख रहा है। तापमान में गिरावट के साथ मौसम बदल रहा है। मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को दिन और रात का तापमान गिर तो मौसम में भी नमी बढ़ गई। अभी आने वाले दिनों में ओर भी मौसम में बदलवा आयेगा और गर्मी का असर कम होता जाएगा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आद्र्रता 71 न्यूनतम 40 प्रतिशत दर्ज की गई।
पिछले 40 सालों में हुई मानसूनी बारिश
वर्ष मिमी
2020 443.5
2019 609
2018 932.9
2017 612
2016 564.6
2015 451.6
2014 468
2013 782.2
2012 727.2
2011 605.2
2010 718
2009 470.5
2008 486.5
2007 450.5
2006 466
2005 815.2
2004 462
2003 635
2002 1080
2001 485
2000 696
1999 553.6
1998 1116
1997 710.7
1996 892.6
1995 554.2
1994 729.6
1993 707.8
1992 550.1
1991 633.4
1990 793.8
1989 512
1988 1010.5
1987 473
1986 487.3
1985 713.7
1984 638
1983 710.2
1982 555.2
1981 518
1980 678.2
मानसूनी बारिश के आंकड़े 1 जून से 30 सितंबर तक के हैं।
शहर में पाल्यूशन का लेवल
गंगानगर 148
पल्लवपुरम 157
जयभीमनगर 109
मेरठ- 138
मुख्य शहरों का एक्यूआई
अगारा 175
बुल्रंदशहर 173
दिल्ली 155
गाजियाबाद 168
ग्रेटर नोएडा 162
गुरुग्राम 146
हापुड 142
मेरठ 138
मुजफ्फरनगर 142
नोएडा 159
मानसूनी बारिश इस बार मेरठ समेत आसपास के जनपदों में कम हुई। पूर्वी उत्तर प्रदेश और अन्य जगह पर बारिश सही हुई है। मेरठ में जितनी बारिश की जरुरत थी, उतनी नहीं ह़ुई है। पिछलों वर्षो की तुलना में इस बार मानसूनी बारिश कम हुई है। फिलहाल अच्छी बारिश के आसार नहीं है। अक्तूबर की शुरुआत में मौसम में बदलाव आएगा, तापमान भी गिरेगा। -डाॅ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक, भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान