दिन में गर्मी, सुबह-शाम बढ़ रही ठंड
अक्टूबर के अंतिम दिनों में वेस्ट यूपी के मौसम में दिन और रात के तापमान का अंतर साफ महसूस हो रहा है। दोपहर में तेज धूप निकलने के कारण तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। वहीं, सुबह और शाम के समय मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहने लगा है।
रात के तापमान में गिरावट के साथ सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। मौसम के इस बदलाव के बीच लोगों को दिन में गर्मी और सुबह-शाम ठंड दोनों का सामना करना पड़ रहा है।