फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: देश में मेरठ आठवां सबसे प्रदूषित शहर, चक्रवाती तूफान के कारण कई ट्रेनें रद

Thu, 24 Oct 2024 11:31 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पराली व कूड़ा जलने से दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में हवा प्रदूषित हो रही है। मंगलवार को देश के टॉप टेन प्रदूषित शहरों की गिनती में मेरठ शहर आठवां नंबर रहा। राजधानी दिल्ली प्रदूषित शहरों में टॉप पर है।
विज्ञापन
मेरठ में प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को देश के टॉप टेन प्रदूषित शहरों की गिनती में मेरठ शहर आठवां नंबर है। राजधानी दिल्ली प्रदूषित शहरों में टॉप पर है। ग्रेप सिस्टम का दूसरा चरण लागू कर दिया गया है, बावजूद इसके प्रदूषण का स्तर नहीं गिर रहा है। 

विज्ञापन


पराली व कूड़ा जलने से दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में हवा प्रदूषित हो रही है। दिल्ली में ग्रेप का दूसरा चरण लागू होने के बाद भी एक्यूआई का स्तर लगातार तीसरे दिन बढ़कर 360 पर पहुंच गया। दिवाली से पहले यह हाल है तो इसके बाद हालात और गंभीर होंगे। जिम्मेदार अभी भी अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तरह नहीं निभा रहे है, जिस कारण प्रदूषण के स्तर में सुधार नहीं हो पा रहा है। हॉट मिक्स प्लांट अभी भी संचालित हो रहे हैं। 

सड़क किनारे खुले में पड़े डस्ट, रेत भी बढ़ते प्रदूषण का कारण बन रहे हैं। निर्माणों पर एंटी स्मॉगगन का इस्तेमाल नहीं हो रहा है। न ही ढककर निर्माण किया जा रहा है। मंगलवार को मेरठ जिले का एक्यूआई स्तर 271 दर्ज किया गया।
विज्ञापन


जयभीमनगर में 257, गंगानगर में 290, पल्लवपुरम में 267, दिल्ली रोड 280, बेगमपुल 275 दर्ज किया गया। इससे इतर दिन व रात का तापमान स्थिर बना हुआ है। मौसम शुष्क बना होने के कारण अभी तापमान ऐसा ही बना रहेगा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चक्रवाती तूफान के कारण कई ट्रेनें रद

उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में संभावित चक्रवाती तूफान दाना के मद्देनजर रेलवे ने सुरक्षा की दृष्टि कई ट्रेनों को रद कर दिया। मेरठ, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर से होकर गुजरने वाली पुरी उत्कल कलिंगा एक्सप्रेस को भी रद कर दिया है। उत्कल एक्सप्रेस बुधवार को भी संचालित नहीं हुई।

यह ट्रेन बृहस्पतिवार को भी रद रहेगी, जिस कारण शनिवार को भी ट्रेन मेरठ नहीं आएगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि पुरी और भुवनेश्वर से चलने वाली 12 ट्रेनों को रद किया गया है। इन ट्रेनों में गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर से होकर गुजरने वाली उत्कल कलिंगा एक्सप्रेस भी शामिल है।  

डेंगू के पांच मरीज मिले, अब तक 76

मेरठ में डेंगू के बुधवार को पांच नए मरीज मिले। ये मरीज साबुन गोदाम, माछरा, भूड़बराल और जानी के रहने वाले हैं। जिले में इस साल अब तक 76 मरीज मिल चुके हैं। 61 मरीज शहरी क्षेत्र में। सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया का कहना है कि जिन स्थानों पर मरीज मिल रहे हैं, वहां फॉगिंग कराई जा रही है।  
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे से सिवाया टोल तक बनेगी एलिवेटेड रोड 

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से सिवाया टोल प्लाजा तक एलिवेटेड  रोड बनने की उम्मीद जग गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अिधकारियों को डीपीआर बनाने के निर्देश दिए हैं। एलिवेटेड बनने से  दिल्ली-देहरादून हाईवे को जाम से मुक्ति मिल जाएगी। 

 बुधवार को कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। उन्होंने एनएच-34 पर कई स्थानों पर अंडरपास, सर्विस रोड, ड्रेनेज का निर्माण कराने, छह लेन चौड़ीकरण करने अथवा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से सिवाया टोल प्लाजा तक  एलिवेटेड रोड बनाने की मांग की।

कैंट विधायक ने कहा कि दिल्ली-हरिद्वार बाईपास एनएच-34 से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। इस कारण सिवाया वेस्टर्न टोल प्लाजा पर घंटों जाम लगता रहता है। केंद्रीय मंत्री ने खुद इस अनुभव को साझा किया। 

केंद्रीय मंत्री ने मेरठ एक्सप्रेसवे से सिवाया वेस्टर्न यूपी टोल प्लाजा तक एलिवेटेड रोड बनाए जाने की आवश्यकता अनुभव की थी। कैंट विधायक ने इस कार्यों को लेकर केंद्रीय मंत्री से विस्तृत चर्चा की। विधायक ने कहा कि एनएच-34 पर कई स्थानों पर अंडरपास, सर्विस रोड और डेनेज का निर्माण कराया जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें