फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: छत पर सिलाई कर रही थी किशोरी, पड़ोसी ने दबोचकर किया दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर छत से फेंका

Thu, 24 Oct 2024 12:35 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

किशोरी और उसका भाई एसएसपी से मिला और कहा कि जब आरोपी के परिजनों को बताया तो उन्होंने मारपीट की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानी थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की गई। बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे भाई-बहन ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता को पीटा और छत से धक्का दे दिया। शिकायत करने पर आरोपी के परिजनों ने पीड़िता के भाई को पीटा। भाई-बहन ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

 

जानी थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाला युवक ने बताया कि 19 अक्तूबर को उसकी 15 वर्षीय बहन घर में अकेली थी और छत पर बैठकर सिलाई कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक छत पर पहुंच गया। आरोपी ने किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी ने उसकी पिटाई की और छत से फेंक दिया। हालांकि ऊंचाई कम होने के कारण किशोरी की जान बच गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। देर रात किशोरी ने घर लौटे अपने भाई को बताया। 
अगले दिन किशोरी का भाई आरोपी के घर पर शिकायत लेकर पहुंचा। आरोप है कि उसने और उसके परिवार ने किशोरी के भाई को भी पीटा। थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की।
 
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी में भी किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म की कोशिश और विरोध पर परिवार से मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस समझौते का दबाव बना रही है। महिला ने बुधवार को एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। महिला का कहना है कि 18 अक्तूबर को आरोपियों ने वारदात की। मंगलवार को पुलिस पीड़िता के घर पहुंची और धमकाते हुए आरोपियों से समझौता करने की कहने लगी। एसएसपी डा. विपिन ताडा का कहना है कि दोनों मामले में थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें