रामपुर मनिहारान कस्बे के ईदगाह रोड पर मेले में लगने वाले झूलों की रखवाली कर रहे दो लोगों को देर रात कुछ लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इनमें नेपाल निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल उसके साथी को पुलिस ने जिला अस्पताल भर्ती कराया।
शुक्रवार देर रात मेलों में लगने वाले झूलों की रखवाली कर रहे आशीष पुत्र व बहादुर निवासी नेपाल और मोहम्मद सलीम पुत्र तहसीन अहमद निवासी मेरठ का कुछ लोगों के साथ खाने-पीने को लेकर झगड़ा हो गया। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने आशीष पुत्र बहादुर (24) को मृत घोषित कर दिया। जबकि सलीम पुत्र तहसीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
शनिवार को कारगिल विजय के रजत जयंती के मौके पर सरसा वायु स्टेशन पर एयर शो हुआ। इस दौरान आसमान में विमानों की तेज आवाज के कारण हुई गड़गड़ाहट से नागरिकों की निगाहें सीधे आसमान पर टिक गईं।
एयर शो के दौरान आकाशगंगा टीम के कमांडो 10000 फीट की ऊंचाई से उतरे। मिसाइल तथा मशीनगनों से लैस एमआई 17 हेलीकॉप्टर से वायु सेवा के गरुड़ कमांडो रस्से के सहारे नीचे उतरे। एक एएन 32 और दो डोर्नियर विमान एक फॉर्मेशन में उड़ते हुए आए। गरुड़ कमांडो काफी दूर तक हवा में सैकड़ों फुट की ऊंचाई पर हवा में हेलीकॉप्टर के सहारे लटके हुए ऑपरेशन के लिए गए।
फाइटर जेट अंबाला से उड़कर वायुसेना स्टेशन सरसावा के मैदान के ऊपर से तेजी से निकले। जगुआर विमान त्रिशूल फॉर्मेशन में निकले। बेहद मारक अपने लक्ष्य को सटीकता से भेदने वाले सुखोई 30 जेट विमान को उड़ा रहे पायलट ने ने हवा में हैरतअंगेज तरीके से विभिन्न मुद्राएं बनाकर अपनी शानदार संतुलन क्षमता का परिचय दिया।
सुखोई 30 ने 1200 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से उड़ते हुए सैकड़ो फुट की ऊंचाई से नीचे जमीन पर बने टारगेट पर बम बरसाए।
मेरठ के परतापुर में शनिवार शाम को एक गद्दा फैक्टरी में भीषण आग लग गई सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचे का प्रयास कर रहे हैं।
फैक्टरी में रखे फोम और रेक्सीन की वजह से आग भीषण रूप धारण कर लिया है। मौके पर सात गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। नौचंदी मेले में लगी दो दमकल गाड़ियों को भी बुलाया गया है।