फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हाई कोर्ट बेंच व अन्य मुद्दों पर मेरठ में मंथन करेंगे वेस्ट यूपी के वकील

विज्ञापन
विज्ञापन
16 मई को 22 जिलों की बार के पदाधिकारियों की बैठक में तैयार होगी रणनीति
विज्ञापन

बोले-गंगा एक्सप्रेस-वे से प्रयागराज जाने के लिए देना पड़ता है मोटा टोल टैक्स
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। वेस्ट यूपी में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना व अन्य मुद्दों के संबंध में 16 मई शनिवार को 22 जिलों की बार के पदाधिकारी व प्रतिनिधि मेरठ में मंथन करेंगे। इसके लिए मेरठ बार एसोसिएशन के पदाधिकारी अन्य जिलों के पदाधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन

हाई कोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष और मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज शर्मा ने बताया कि कचहरी स्थित पं. नानक चंद सभागार में सुबह 11 बजे बैठक का आयोजन होगा। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच स्थापना के लिए 50 वर्षों से चली आ रही आम जनता की मांग को पूर्ण कराने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। आंदोलन को गति देने के लिए मंथन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वकीलों व वादकारियों को अपने वाहन से गंगा एक्सप्रेस-वे से इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने के लिए 1500 रुपये से अधिक का टोल टैक्स देना पड़ता है। इसके लिए ईंधन की भी काफी खपत होती है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं को सुरक्षा व्यवस्था एवं भयमुक्त माहौल देने के लिए अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम को शीघ्र लागू कराने, पुलिस प्रशासन द्वारा अधिवक्तागणों के अनावश्यक रूप से जबरन चालान करने, अभद्र व्यवहार करने, झूठी प्राथमिकी दर्ज व बिना जांच के किसी भी अधिवक्ता के विरुद्ध किसी भी प्रकार की कार्रवाई से पूर्व संबंधित बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को विश्वास में लिए जाने आदि के संबंध में मंथन किया जाएगा। बैठक में वेस्ट यूपी के सभी 22 जिलों की बार के पदाधिकारियों को उनसे संपर्क कर आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें