फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नाबालिग बेटी की शादी करने का आरोप, पिता को हिरासत में लिया

Tue, 12 May 2026 09:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
लड़की के परिजन बालिग होने का दावा कर रहे, पुलिस दस्तावेज लेकर कर रही जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव जसड़ सुल्तान नगर में नाबालिग लड़की की शादी का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने लड़की के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजन लड़की के बालिग होने का दावा कर रहे हैं।

गांव जसड़ सुल्तान नगर निवासी एक परिवार में सोमवार को उत्तराखंड से बारात आई थी। घर में शादी की रस्में धूमधाम से चल रही थीं। विवाह संपन्न करा दिया गया। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दे दी कि जिस लड़की की शादी हो रही है वह नाबालिग है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उस समय केवल पूछताछ कर वापस लौट गई।मंगलवार को मामला दोबारा चर्चा में आने के बाद पुलिस हरकत में आई और लड़की के पिता को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस अब लड़की की उम्र से संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रही है। लड़की के परिजन उसकी उम्र 18 वर्ष 3 माह बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि लड़की के पिता से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में लड़की नाबालिग पाई जाती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस लड़की के जन्म प्रमाण पत्र और अन्य शैक्षिक दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें