फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update West UP: दिन में धूप तो कभी छाए बादल, उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, मानसून तक ऐसा रहेगा माैसम

Mon, 24 Jun 2024 12:44 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

बारिश के बाद दिन व रात में उमस भरी गर्मी और ज्यादा परेशान कर रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को परेशान कर रही है। माैसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी माैसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है।
विज्ञापन
UP Weather Update - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश के बाद दिन व रात में उमस भरी गर्मी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को परेशान कर रही है। मानसून तक ऐसे ही हालत बने रहने की संभावना है। रविवार को आसमान पर कभी बादल छाए रहे तो कभी सूर्यदेव के तेज का असर रहा।

विज्ञापन


पश्चिम उत्तर प्रदेश में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते शहर में तीन दिन तक रुक-रुककर बारिश हुई। बारिश से थोड़ी राहत मिली और तापमान 40 से नीचे आया। रात का तापमान भी 31 से नीचे आकर 26 डिग्री के पास बना है। मौसम कार्यालय पर रविवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि बारिश के बाद उमस बढ़ी है। अभी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। बारिश के बाद एक्यूआई स्तर में भी सुधार हुआ है। रविवार को मेरठ का एक्यूआई 89 दर्ज किया गया, जबकि जयभीमनगर में 101, गंगानगर में 80, पल्लवपुरम में 86, दिल्ली रोड 90, बेगमपुल 101 दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें