बारिश तेज होने के चलते मौसम खुशनुमा हो गया और तापमान में भी गिरावट आ गई। मौसम अभी आगामी दो-तीन दिन तक ऐसे ही बना रहेगा। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि अभी दो से तीन दिन तक बारिश के आसार बने हुए हैं। जून माह में जो बारिश कम हुई है। संभावना है कि जुलाई माह में अच्छी और सामान्य से ज्यादा बारिश होने से लाभ मिलेगा।
फसलों के लिए अनुकूल है बारिश
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉक्टर आर एस सेंगर का कहना है कि इस समय बारिश का होना फसलों के लिए बहुत ही उपयोगी होगा। सबसे ज्यादा धान की बुवाई चल रही है और ऐसे में बारिश का होना सबसे अच्छा है धान के अलावा किसानों को गन्ना चारा के लिए भी और बेल वाली फसलों के लिए भी बारिश काफी लाभदायक होगी।
बारिश ने नगर निगम की खोली पोल
मेरठ में आज सुबह से ही जोरदार बारिश हो रही है। बारिश के बाद नगर निगम की पोल खुल गई। यहां एसएसपी ऑफिस पर भी भारी जलभराव हो गया। गेट पर खड़े फरियादियों को मुख्य ऑफिस पर पहुंचने में काफी परेशानी हुई।