फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update West UP: दिन में ही छाई काली घटा, झूम कर बरसे बदरा, वेस्ट यूपी में अगले दो दिन ऐसा रहेगा माैसम

Sat, 06 Jul 2024 12:42 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में आज हुई जोरदार बारिश ने गर्मी से राहत दी है। हालांकि उमस बरकरार है। माैसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो दिन तक वेस्ट यूपी में अच्छी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
मेरठ में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को सुबह एक का एक मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला और अचानक ही आसमान पर काले बादल छा गए। दिन में अंधेरा दिखाई दिया हाईवे पर जाने वाले वाहनों की रफ्तार थम गई और उन्हें भी लाइट जलाकर निकलना पड़ा।

विज्ञापन


पश्चिम उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक के बाद बारिश का दाैर रुक-रुक कर चल रहा है कहीं पर ज्यादा तो कहीं पर कम बारिश हो रही है। शनिवार को सुबह 11:00 बजे अचानक से मौसम में तेजी से बदलाव दिखा। देखते ही देखते आसमान पर काले बादल छा गए और हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। इस बीच वाहन स्वामी को भी अपनी गाड़ी की लाइट जलाकर निकलना पड़ा।

बारिश तेज होने के चलते मौसम खुशनुमा हो गया और तापमान में भी गिरावट आ गई। मौसम अभी आगामी दो-तीन दिन तक ऐसे ही बना रहेगा। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि अभी दो से तीन दिन तक बारिश के आसार बने हुए हैं। जून माह में जो बारिश कम हुई है। संभावना है कि जुलाई माह में अच्छी और सामान्य से ज्यादा बारिश होने से लाभ मिलेगा।

फसलों के लिए अनुकूल है बारिश
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉक्टर आर एस सेंगर का कहना है कि इस समय बारिश का होना फसलों के लिए बहुत ही उपयोगी होगा। सबसे ज्यादा धान की बुवाई चल रही है और ऐसे में बारिश का होना सबसे अच्छा है धान के अलावा किसानों को गन्ना चारा के लिए भी और बेल वाली फसलों के लिए भी बारिश काफी लाभदायक होगी। 
विज्ञापन

बारिश ने नगर निगम की खोली पोल
मेरठ में आज सुबह से ही जोरदार बारिश हो रही है। बारिश के बाद नगर निगम की पोल खुल गई। यहां एसएसपी ऑफिस पर भी भारी जलभराव हो गया। गेट पर खड़े फरियादियों को मुख्य ऑफिस पर पहुंचने में काफी परेशानी हुई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें