फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार

Fri, 01 Jan 2021 01:07 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नए साल में कड़ाके की ठंड के लिए तैयार हो जाएं। दो जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके चलते तीन से पांच जनवरी तक बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। गुरुवार को सुबह 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। सर्दी से लोगों का बुरा हाल हो गया। दोपहर में सूर्यदेव के दर्शन होने पर थोड़ी राहत मिली।

विज्ञापन


पश्चिमी यूपी दो दिन से लगातार तापमान गिर रहा है, इससे ठंड भी बढ़ रही है। शीत लहर का प्रकोप भी जारी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ रही है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

यह भी पढ़ें: नए साल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पांच जोन और 12 सेक्टर में बंटा मेरठ शहर
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही ने बताया कि अगले दो दिन में तापमान और कम होगा। दो जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। तीन से पांच जनवरी तक बारिश हो सकती है। 

आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम था, जबकि रात का तापमान सामान्य से दो डिग्री कम था। शुक्रवार से मौसम में परिवर्तन दिखाई देगा। पश्चिमी यूपी में आंधी के साथ कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। नए साल का प्रथम सप्ताह ठंडा रहेगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मायावती के खिलाफ कही ये बड़ी बात, पार्षद निक्कू को पार्टी से किया गया निष्कासित 

लगातार बढ़ रहा एक्यूआई 
कोहरा और धुंध के कारण मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को मेरठ का एक्यूआई 308 रहा। पिछले तीन दिन से कुछ ही समय के लिए धूप निकल रही है। कोहरा और धुंध के चलते हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें