फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी का कहर: सीजन का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार, रेड अलर्ट घोषित, अभी नहीं राहत आसार

Tue, 26 May 2020 01:30 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • सीजन का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार, तीन दिन गर्मी से राहत के नहीं आसार
  • 42.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया अधिकतम तापमान
  • मौसम विभाग ने घोषित किया रेड अलर्ट
विज्ञापन
धूप में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आसमान से आग बरस रही है। लू चलने और तापमान बढ़ने से लगातार गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले तीन दिनों में पारा और बढ़ेगा, ऐसे में अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। सोमवार सीजन में सर्वाधिक गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। मौसम के गर्म तेवर देखते हुए मौसम विभाग ने मेरठ समेत पश्चिमी यूपी में रेड अलर्ट घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


पश्चिमी यूपी में तापमान 42 डिग्री के पार है और गर्मी अपने चरम पर है। हालांकि लॉकडाउन के दौरान लोग पहले से ही घर में हैं, लेकिन दिन में कई बार पावर कट के कारण लोग परेशान हैं।  

मौसम वैज्ञानिकों डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आने वाले तीन दिन में पारा 44 से 45 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। 28 मई के बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्त्रिस्य होने से तापमान में गिरावट होने के आसार हैं। मौसम कार्यालय पर सोमवार का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्र्दता अधिकतम 34 व न्यूनतम 18 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा दो से छह किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Weather Update: नौतपा शुरू, सात दिन प्रचंड गर्मी से तपेगी धरती, नहीं मिलेगी चंद्रमा की शीतलता, आंधी-बारिश के योग
विज्ञापन


वहीं, मेरठ का औसत एक्यूआई 173 दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 29 व 30 मई को आंधी व बारिश की संभावना है।

अगले दो दिन हीटवेव जारी रहेगी जिससे गर्मी और बढ़ेगी। 29 व 30 मई को मौसम में बदलाव के साथ तेज आंधी और बारिश होने के आसार हैं। - डा. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक, आईआईएफएसआर

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें