फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: 32 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अगले पांच दिन ऐसा रहेगा मौसम, मेरठ में एक्यूआई में बढ़ोत्तरी

Tue, 04 Apr 2023 12:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में अप्रैल माह के शुरू होते ही तापमान 32 डिग्री के पार पहुंच गया है। बुधवार को कई स्थानों पेर हल्की बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञ डॉ यूपी शाही का कहना है आज से मौसम में बदलाव नजर आएगा। वहीं मेरठ में वायु गुणवत्ता स्तर में बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन
weather in meerut - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेरठ समेत आसपास के जिलों में मौसम में आज से बदलाव देखने को मिलेगा। अगले पांच दिन तक मौसम शुष्क रहेगा। जिसकारण तापमान में तेजी से वृद्घि होगी। सोमवार को भी दिनभर मौसम बदला बदला नजर आया और देर रात तेज हवाएं चलीं। पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से अप्रैल माह के शुरुआत से ही मौसम में बदलाव देखा गया। सोमवार को भी दिनभर मौसम बदला नजर आया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Umeshpal Murder Case: अतीक का बेटा असद भी आया था मेरठ, बहनोई अखलाक के खिलाफ अब होगी ये बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन


पांच दिन शुष्क रहेगा मौसम
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आज यानी मंगलवार से पांच दिन तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। तापमान में तेजी से वृद्धि होगी। मौसम कार्यालय में दिन का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


मौसम में बदलाव आने के बाद एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी इजाफा होने लगा है। मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स सोमवार को बढ़कर 162 पर पहुंच गया।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें