पहाड़ों में हो रही बर्फवारी के चलते मेरठ की ठंड में कमी नहीं हो रही। इस पर चार दिन से छिपे सूर्य ने शीतलहर का असर और सर्द कर दिया। शनिवार को भी रवि के दर्शन नहीं हुए। बर्फीली हवाओं से जनवजीवन प्रभावित रहा। इसके अलावा सुबह के समय कोहरा भी मुश्किलें खड़ी कर रहा है। अभी 48 घंटे तक सर्दी का सितम ऐसा ही बना रहेगा।
शनिवार का दिन भी पूरी तरह से कोल्ड डे रहा। हाड़कंपाऊ ठंड से हाथ पैर सुन्न हो रहे हैं। लोग शहर में पड़ रही ठंड की तुलना पहाड़ों में हो रही बर्फवाारी की ठंड से कर रहे हैं। शनिवार को भी सर्दी का सितम जारी रहा और सुबह से लेकर शाम तक शहरवासी कांपते हुए नजर आए।