फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में गर्मी से हाल बेहाल, आज ऐसा रहेगा मौसम, मेरठ के इन इलाकों की बिजली आपूर्ति रहेगी बंद

Wed, 29 Jul 2020 12:16 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
भीषण गर्मी से बचाव के लिए पानी पीती युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में मध्य जुलाई में हुई बारिश के बाद अब तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उमस और गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल है। वहीं देर रात एक बजे के आसपास बारिश से कुछ राहत मिली। 

विज्ञापन


वहीं मंगलवार दोपहर को आसमान में बादल तो छाए, लेकिन बिना बरसे ही छंट गए। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि बुधवार को बूंदाबांदी के आसार हैं। हालांकि इससे राहत मिलने की बजाय गर्मी और बढ़ेगी। जुलाई मध्य के बाद मानसून की बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया था। तापमान व उमस से राहत मिलने के साथ किसानों को भी इस बारिश से काफी लाभ हुआ था। बारिश थमने के बाद दोबारा से गर्मी बढ़ने लगी है। 

मौसम कार्यालय पर मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 76 व न्यूनतम 63 प्रतिशत दर्ज की गई। मेरठ का औसत एक्यूआई 108 दर्ज किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में छापा, 25 लाख की नकली दवाइयां बरामद, टीम पर किया हमला, गाड़ी में तोड़फोड़

दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बंद
एनसीआरटीसी और आरआरटीएस प्रोजेक्ट के चलते बुधवार को दिल्ली रोड स्थित 33 केवी की ओवर हेड लाइन को अंडर ग्राउंड शिफ्ट करने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए दोपहर दो बजे से लेकर शाम छह बजे तक शारदा रोड और बिजली बंबा बाईपास बिजलीघर की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। 
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता जागेश कुमार ने बताया कि शटडाउन के चलते शारदा रोड बिजलीघर क्षेत्र ब्रह्मपुरी, शारदा रोड, सराय लालदास, ईश्वरपुरी, भगवतपुरा, वीरनगर, गौरीपुरा, करम अली, जाटव गेट और बिजली बंबा बाईपास बिजलीघर से जुड़े क्षेत्र शिवपुरम, सूर्य पैलेस, सूर्यपुरम, भगवती कुंज, पामग्रीन, ग्रीन विलेज, पर्ल रेजीडेंसी, मोहकमपुर गांव, तिरुपति इंडस्ट्रियल एरिया में तीन घंटे बिजली आपूर्ति नहीं होगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें